गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित सिलोरा औद्योगिक क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से लाखों रूपये के सामान का नुकसान हो गया। गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलोरा स्थित प्लास्टिक की गिट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई , जिसे पूरी फैक्ट्री जल कर राख हो गई।
किशनगढ़ दमकल कर्मियों ने साहस दिखाकर आग की लपटों के बीच फैक्ट्री में रखे दो गैस सिलेंडर को बाहर निकालने का काम कर गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बचा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वास्तविक नुकसान का आंकलन होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *