रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवक पर खुद को हिंदू बताकर युवती के साथ संबंध बनाने और फिर दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्षेत्राधिकारी सलोन अमित सिंह ने आज रविवार को बताया कि सलोन इलाके में एक मुस्लिम युवक द्वारा स्वयं को हिंदू बताकर हिंदू महिला के संपर्क में आकर दुष्कर्म करने वाले लव जिहाद के आरोपी को मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
थाना सलोन पुलिस टीम ने थाना सलोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2023 धारा-420/504/506/450/376 भादवि0 व 3(2)5 एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित अब्दुल खालिद अपने मुस्लिम पहचान छिपा कर और अपने को मुन्ना यादव बता कर एक हिन्दू लड़की को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब उसकी असलियत उजागर हुई तब पीड़ित ने पुलिस में इस बात की शिकायत की ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्ना यादव उर्फ अब्दुल खालिद पुत्र अब्दुल हकीम निवासी बड़ा घोसी का पुरवा मजरे ख्वाजापुर थाना सलोन रायबरेली को थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है ।
आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुये उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
