गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में अब नहीं चलेगा लव जिहाद

बरेली : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में लव जिहाद, जमीन जिहाद, वोट जिहाद नहीं बल्कि विकसित भारत संकल्प चलेगा। बरेली में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन में श्री मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस पूरे देश में 40 सीटें भी नहीं ले सकेगी। उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन टांय -टांय फिस्स हो गया है। गप्पू (अखिलेश यादव) और पप्पू (राहुल गांधी) की जोड़ी फेल यूपी में फेल हो गई है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया था। उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें ठुकरा देगी। केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मेलन में कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। 2014 में मोदी ने जो कहा 2019 में पूरा किया। धारा 370 हटाकर वादा पूरा किया। 2024 चुनाव में विकसित भारत का संकल्प है।
उन्होंने कहा “ 400 सीटें जीतने पर पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। 400 सीट आने पर संविधान को नहीं बल्कि राहुल और अखिलेश के भविष्य को खतरा है। कर्नाटक में इन्होंने ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दिया। संविधान के खिलाफ काम किया। ऐसा काम करने वालों को 2024 में सजा देगी। अखिलेश यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जानते नहीं है। उन्हें पहले जान लेना चाहिए। तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी नेतृत्व में सरकार बनेगी। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *