बाडमेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थानाक्षेत्र के मांगता गांव में लव अफेयर के चलते प्रेमी युगल ने प्राथमिक स्कूल में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रो के अनुसार बाड़मेर धोरीमन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मांगता गांव में आज उन्नीस वर्षीय खुशी और ओमप्रकाश 21 वर्ष ने गांव से थोड़ी दूर स्थित प्राथमिक स्कूल में कपड़े की थैलियों से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। सुबह खुशी की मां जब उठी तो खुशी को घर मे नही पाने पर बाहर जाकर ढूंढने लगी। उन्हें स्कूल में दोनों के शव पेड़ से लटकते मिले। शवो को देखकर खुशी की मां चिल्लाने लगी झीस पर परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।
पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवो को उतारा तथा उनको पोस्टमार्टम के लिए धोरीमन्ना हॉस्पिटल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की सगाई गेंहू गांव में हो रखी थी।जिसको लेकर दोनो तनाव में थे।
प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
