गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओयो होटल में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

नोएडा में बाथरुम में मिला महिला का शव
नोएडा।
नोएडा में ओयो होटल के रूम नंबर-104 में प्रेमी ने प्रेमिका (38) की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। महिला पहले से शादी शुदा थी। शुक्रवार दोपहर को प्रेमी से मिलने होटल आई थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका शादी का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। घटना सेक्टर-63 के छिजारसी का है।
राजविला होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को सोनू नामक के युवक के साथ आई थी। देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो अनीता बाथरुम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। कमरे से सोनू नही था। होटल मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान अनीता पत्नी राजेंद्र बाबू निवासी इटावा के रूप में की है।
पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी का काम करता है। वहीं, हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिर व चेहरे पर भारी चीज से किया हमला
एसएचओ अमीत कुमार मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *