गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रसोईगैस सिलेंडर फटा, मकान क्षतिग्रस्त

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र अंतर्गत फिजिकल कॉलेज के पास आज सुबह एक मकान में रसोईगैस सिलेंडर में दुर्घटनावश आग लगने के कारण विस्फोट हो गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन आग लगने से और धमाके से पूरा घर जल गया और मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दिलीप धानुक नाम के व्यक्ति के घर में सुबह चाय बनाने के लिए गैस का चूल्हा जलाया गया। इसी दौरान गैस रिसाव की वजह से सिलेंडर में अचानक आग लग गयी और वह फट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *