गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रसोई गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

lpg price hike

नई दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपए की वृद्धि की गयी। रसोई गैस के दाम बढ़ने के बाद इसकी कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गयी।

इस महीने के शुरुआत में ही व्यवासायिक कामों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद सिलेंडर का दाम बढ़कर 2355.50 रुपए हो गया था।

इसके साथ ही पांच किलो के एलपीजी व्यवासायिक सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई है।

इस दौरान, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *