गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुब्रिज़ॉल भारत में 15 करोड़ डालर का और निवेश करेगी

मुंबई : विशेष रसायनों के क्षेत्र की वैश्विक कंपनी लुब्रिज़ॉल कॉर्पोरेशन ने गुजरात में ग्रेसिम के साथ मिल कर बड़ी क्षमता के सीपीवीसी रेजिन संयंत्र की स्थापना के साथ-साथ अन्य जगहों पर अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के लिए भारत में 15 अरब डालर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस योजना के तहत गुजरात में विलायत में ग्रेसिम के साथ मिल कर देश सीपीवीसी रेजिन कारखाना विकसित करने, दाहेज कारखाना की उत्पादन क्षमता दोगुना करने और नवी मुंबई में एक ग्रीज प्रयोगशाला खोलने वाली है।
भारत में 1966 से काम कर रही कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में रोजगार और नवप्रवर्तन के अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी के अनुसार नए निवेश के माध्यम से 4,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
लुब्रीज़ॉल और आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड मिल कर इस साल के अंत तक विलायत में एक लाख टन क्षमता के सीपीवीसी कारखाने के पहले चरण की बुनियाद रखने वाले हैं। यह एक जगह सीपीवीसी रेजिन बनाने वाला विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र होगा।
लुब्रिज़ॉल की अध्यक्ष और सीईओ रेबेका लिबर्ट ने एक बयान में कहा, “ व्यापार के लिए अनुकूल माहौल के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारी मदद से चलने वाले क्षेत्र विशेष के उद्योगों में कारोबार का वातावरण अनुकूल है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *