गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुधियाना : गैस रिसाव से नौ की मौत, 11 घायल

लुधियाना : पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चला है। बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर मौजूद है। लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति ने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान शुरू किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा , ”लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्टरी में गैस लीक घटना बेहद दुखदायिक है, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं, हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *