गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुफ्‍थांसा की भारतीय यात्रियों के लिए विशेष फूड की पेशकश

नई दिल्ली : विमानन कंपनी लुफ्‍थांसा ने भारतीय यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार फूड की पेशकश की है जो इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी, बिजनेस और फर्स्ट क्लास सभी में परोसे जाएंगे। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसमें भारतीय और वेस्‍टर्न फूड, दोनों विकल्प शामिल होंगे। यह पहल भारत में इस एयरलाइन के लक्ष्यों के अनुरूप है और हवाई यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान खाने-पीने का बेहतरीन अनुभव देने की कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।
लुफ्‍थांसा अपने अतिथियों को यात्रा की सभी चार श्रेणियों – इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी, बिजनेस और फर्स्ट क्लास – में भोजन प्रदान करता है। इकॉनमी क्लास में दो मेन कोर्स विकल्‍पों (वेस्‍टर्न और भारतीय शाकाहारी स्‍टाइल) और (40 प्रतिशत वेस्‍टर्न और 60 भारतीय स्‍टाइल) के विकल्प के साथ हॉट ब्रेकफास्‍ट एवं हॉट मील सेवाओं की पेशकश शामिल होगी। स्पेशल भोजन के विकल्पों के साथ रैप्स और सैंडविचेज जैसे स्नैक्स तथा मसाला चाय और कॉफ़ी जैसे पेय भी उपलब्ध होंगे। प्रीमियम इकॉनमी क्लास में हॉट ब्रेकफास्‍ट, हॉट मील और हॉट डिनर शामिल होंगे और इनमें क्रमशः दो मुख्य थालियाँ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *