गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लक्जरी वाहन डिवाइडर से टकराया : तीन की मौत, आठ घायल

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर के वीजासन माता के मंदिर में अपने बच्चे का मुंडन कराने के बाद भोपाल लौटते समय आज शाम एक लक्जरी वाहन भैरव घाटी पर अचानक डिवाइडर में जा टकराया, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और आठ व्यक्तियों को गंभीर चोटें आयीं हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल का यह परिवार बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए सलकनपुर वाली माता बिजासन के दरबार में आया था। कार्यक्रम के बाद वह भोपाल लौट रहे थे। तभी यह घटना घटित हुयी। दुर्घटना में राजेंद्र प्रसाद पांडे (70), शारदा प्रसाद पांडे (72) और लक्ष्मी नारायण की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं आठ घायल हो गए। सभी लोग भोपाल के निवासी बताए जाते हैं। चालक द्वारा घाट पर से कार को न्यूट्रल करने के कारण उक्त दुर्घटना हुई है। घायलों को डॉक्टरों द्वारा तुरंत होशंगाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *