गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर सामुहिक दुष्कर्म

बाड़मेर : राजस्थान में बाडमेर जिले के सेडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ पांच माह तक ब्लैकमेल कर सामुहिक दुष्ककर्म करने का मामला सामने आया है। चौहटन उप पुलिस अधीक्षक धमेंद्र डुकिया के मुताबिक रिपोर्ट पर सेड़वा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है। वहीं नाबालिग बच्ची का मेडिकल करवाया लिया गया है।

आरोपी फरार चल रहे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट में बताया है कि चार युवकों में से तीन युवक चचेरे भाई के लड़के है, वहीं एक युवक पड़ोसी है। चारों युवकों द्वारा कई बार-बार नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *