गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : कोरोना के 29 नए मरीज

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज कोरोना संक्रमित 29 नये मरीज मिले है। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 179 तक पहुंच गयी है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात्रि यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 744 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। भोपाल में जहां 13 नए मामले सामने आए, वहीं इंदौर में 09, होशंगाबाद एक, जबलपुर में तीन, सीहोर में दो और उज्जैन में एक मरीज मिले है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ, जो बढ़कर अब 179 पहुंच गया।
इस बीच चौदह मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए तथा संक्रमण दर 3़ 5 प्रतिशत दर्ज की गयी। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 10 लाख 55 हजार 283 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 10 लाख 44 हजार 327 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा 10 हजार 777 रोगियों की अब तक इस बीमारी से जान नहीं बचायी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *