गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : कोरोना के 52 नए मरीज मिले

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज जहां 52 नए मरीज सामने आए, तो वहीं 24 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 226 तक पहुंच गयी है, जिनका इलाज किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात्रि यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश भर में कोरोना के 901 सेंपलों की जांच की गयी। इसमें 52 नए मरीज सामने आए। सर्वाधिक मरीज राजधानी भोपाल में मिले, जहां 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। इसके अलावा इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले में इजाफा हुआ है, वहां दस नए मरीज सामने आए।
इसी प्रकार ग्वालियर में सात, राजगढ़ में पांच, जबलपुर में चार, सीहोर में तीन तथा उज्जैन में दो एवं आगरमालवा, सतना, दतिया, नर्मदापुरम, रायसेन में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमण दर 5़ 7 प्रतिशत दर्ज की गयी। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 10 लाख 55 हजार 453 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 10 लाख 44 हजार 450 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा 10 हजार 777 मरीजों की इस वैश्विक महामारी से जान नहीं बचायी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *