गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : कई स्थानों पर वर्षा के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके ठंड के बीच अगले चौबीस घंटे में चार संभागों के अलावा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। राज्य की राजधानी भोपाल में हुई कुछ समय के लिए गरज चमक के साथ बारिश के कारण ठंड ने जोर पकड़ा है। सुबह में कोहरे छाये रहे। सुबह में भोपाल में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं राज्य के ग्वालियर में ठंड का असर सबसे अधिक रहा, यहाँ न्यूनतम तापमान 7़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के साथ गिरा मावठा, ग्वालियर, दतिया में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड रहा। इसके अलावा बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। रात के पारे में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। राजधानी भोपाल सहित नर्मदापुरम, सीहोर, सागर, रायसेन, ग्वालियर, दतिया आदि अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।
राज्य में कई स्थानों पर हुई वर्षा के कारण ठंड के प्रभाव में इजाफा हुआ है। वर्षा के साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के जबलपुर, रीवा, शहडोल और भोपाल संभाग में आने वाले जिलों के अलावा दमोह, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बैतूल में वज्रपात के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। राजधानी भोपाल संभाग में आने वाले जिले के अलावा उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों में आने वाले जिले के अलावा रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और इंदौर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से लेकर घना कोहरा दिखायी देने के आसार हैं।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल रात के समय गरज चमक के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरा दिखायी दिया, इसके बाद आकाश की स्थिति मेघमयी बना रही। बीच-बीच में धूप भी खिला। अगले चौबीस घंटों के दौरान भोपाल और इसके आसपास मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *