गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : तापमान में गिरावट, ठंड का असर

भोपाल : हवा का रुख उत्तर-पूर्वी होने के प्रभाव के चलते मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है और इसके कारण ठंठ का असर दिखाने लगी है। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक एस एन साहू ने बताया कि फिलहाल अभी मौसम को प्रभाव करने वाले सिस्टम नहीं बना हुआ है, लेकिन हवाओं को रुख उत्तर पूर्वी होने के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है, इससे ठंड का असर दिखाने लगी है। मध्यप्रदेश के 28 शहरों में 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा रात का तापमान। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
उन्होंने बताया कि उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में सिहरन बढ़ने लगी है। रात के तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन से चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। उन्होंने बताया कि राज्य के नीचम, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा जा सकता है। श्री साहू ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि अगले 16 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है, इसके बाद ही ठंड में और इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *