गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : कुर्सी ना उठाने पर प्राचार्य ने छात्र को पिटा

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शासकीय स्कूल के प्राचार्य के द्वारा एक छात्र को लाठी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पथरिया तहसील अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल असलाना के लिए कल फर्नीचर पहुंचा था। उसी बीच स्कूल की छुट्टी भी हो गई थी।

जिस पर प्राचार्य शील चंद्र डेहरिया ने छात्र मनोज पुत्र राजू सिह से बोला कि गाड़ी से फर्नीचर उतरवाकर स्कूल में रखवा दो। छात्र ने प्राचार्य से कहा कि घर में पिता नही है माँ घर में अकेली है और मुझे जल्दी घर जाना है। इस बात को लेकर प्राचार्य नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल ही एक लाठी उठाकर छात्र से मारपीट कर दी। पुलिस ने छात्र की शिकायत कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *