गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिरफिरे ने की प्रेमिका की हत्या

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सिरफिरे ने मासूका की सरिया से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निगोहा ग्राम पंचायत के पूरे राजा पूर्वी गांव निवासी सुरेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी रिंकी की उन्हीं के घर में रह रहे एक व्यक्ति ने सरिया से पीट पीट कर हत्या कर दिया। ग्रामीणों की माने तो गांव का ही हरिश्चंद्र नाम का व्यक्ति सुरेंद्र के घर पर पिछले दो सालों से रहता था।

जिसका सुरेंद्र की पत्नी रिंकी से अवैध संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह रिंकी हरिशचंद्र खाना देने गई। इस दौरान किसी बात को लेकर हरिश्चंद्र और रिंकी में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हरिश्चंद्र बगल में रखी लोहे की सरिया से रिकी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे रिंकी के सर से काफी खून बह गया और रिंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के समय मृतका का पति सुरेंद्र फुरसतगंज कस्बे में किसी दुकान पर रोजी रोटी के लिए काम करने गया था। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि पति ने हरिश्चंद्र के खिलाफ तहरीर दे दी है। कारवाई की जा रही है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *