गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकर संक्रांति पर चला महा सफाई स्वच्छ तीरथ अभियान

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज नगर में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महासफाई स्वच्छ तीरथ अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्त व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पालिका कर्मियों के साथ सभासदो ने बढ़ चढ़कर साफ सफाई की। मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी से शुरु हुए अभियान के दौरान 22 जनवरी तक प्रत्येक मंदिरों पर साफ सफाई की जाएगी।
रविवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से कालीमाता मंदिर,हनुमानजी मंदिर, प्राथमिक विद्यालय से कालीदेवी तक गली और सड़कों की सफाई की गई। नपा अध्यक्ष ने लोगो से अपील किया की अपने मोहल्ले को साफ रखे, कूड़े को कूड़ेदान में फेंके, गीला कचरा गीले कूड़ेदान में तथा सुखा कचरा सूखे कूड़ेदान में डालें। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
सफाई अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों सहित मुख्य रूप से सभासद इजहार खान, गोल्डन खान,सुशील उपाध्याय, मोहित बाबू, नंदलाल मौर्या, खलील अहमद,स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अशीष कुमार यादव, विष्णु प्रसाद ,पिंटू यादव सफाई नायक रामानंद सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *