गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराणा प्रताप के वंशज हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली : राजस्थान में विधानसभा चुनावों के पहले आज यहां महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र श्री भवानी सिंह कालवी आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी पी जोशी और सांसद दीया कुमारी की मौजूदगी में दोनों शख्सियतों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी शीघ्र होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *