गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र : कोविड-19 के 545 नए मामले

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 545 नये मामले सामने आये हैं और वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,61,894 हो गयी है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,504 हो गयी। यहां मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। नये 545 मामलों में से मुंबई में 141 मामले दर्ज किए गए और एक मौत हुई। जबकि रत्नागिरी में एक और मौत हुई। जबकि रविवार को 655 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 80,07,335 तक पहुंच गई। इसके साथ रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 6,055 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *