गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र: विस्फोट से चार बच्चे घायल, एक गंभीर

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को विस्फोट होने से चार बच्चे घायल हो गये जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना सुरगना तालुका के हुनुमंतमल गांव में कल शाम तब हुयी जब एक लड़के ने अपने मुंह में बैटरी जैसी वस्तु डालने की कोशिश की और उसमें विस्फोट हो गया। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में सात से नौ साल की उम्र के बच्चे घायल हुये हैं।
सुराणा थाने की पुलिस के मुताबिक घटना के समय बच्चों के माता-पिता काम पर गए हुये थे और चारों बच्चे बाहर खेल रहे थे।
पुलिस ने घायल बच्चों की पहचान विरेन रमेश चोथावे (9), अयान रमेश चोथावे (7), पुंडलिक जयनाथ चोथावे (7) और मंगेश प्रभाकर चोथावे (8) के रूप में की है।
वीरेन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को पहले सुरगना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से नासिक सिविल अस्पताल ले जाया गया। विरेन को अडगांव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य तीन लड़कों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *