मुंबई : वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2090 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1433 करोड़ रुपये की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
निदेशक मंडल की बैठक के बाद कंपनी द्वारा जारी वित्तीय लेखाजोखा के अनुसार सितंबर 2022 को समाप्त इस दूसरी तिमाही कंपनी का कुल राजस्व 20839 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 13314 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है।
महिंद्रा समूह ने इस तिमाही में 2773 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष में अर्जित 1929 करोड़ रुपये के सकल लाभ की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में समूह को कुल राजस्व 29870 करोड़ रुपये रहा है जो सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही के 21470 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में कुल मिलाकर 174098 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बेचे गये 99334 वाहनों की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है।
महिंद्रा का मुनाफा 46 प्रतिशत उछला
