नई दिल्ली : वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही में 2677 करोड़ रुपये का सकल लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1987 करोड़ रुपये की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि चालू वित्त वर्ष की इस तीसरी तिमाही में उसका सकल राजस्व 30620 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 23594 करोड़ रुपये की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
इस तिमाही में कंपनी ने 176094 वाहनों की बिक्री की है जो दिसंबर 2021 में समाप्त तिमाही के 121167 वाहनों की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह से कंपनी ने इस तिमाही में 104850 ट्रेक्टर की बिक्री की है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बेचे गये 91769 ट्रेक्टर की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।
महिंद्रा का मुनाफा 35 प्रतिशत चढ़ा
