महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक आरपी राय ने बताया कि भीतरकोट अभिषेक (22) का शव मंगलवार सुबह फांसी से लटका मिला। परिजनो के अनुसार वह खाना खाकर देर रात सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। सुबह काफी समय तक कमरा न खुलने पर दरवाजे तोड़े गए तो भीतर अभिषेक का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला।
परिजनों द्वारा अभिषेक के आत्महत्या करने की वजह गृह क्लेश बताया जा रहा है। मृतक का अपनी पत्नी कंचन से विवाद होता रहता था। उसकी कंचन के साथ तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। भाई शैलेष ने बताया कि कल अभिषेक छतरपुर जिले के नोगांव में अपनी बहन के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम वापस लौटने पर उसका पत्नी कंचन के साथ झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इस झगड़े के बाद गुस्से में भरे अभिषेक ने आत्महत्या कर ली।
