महोबा : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से चौबीस घण्टे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से जुड़ी मध्य प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा को सुरक्षात्मक दृष्टि से सील कर दिया गया। पुलिस ने यहां दो प्रमुख राजमार्गो समेत विभिन्न सम्पर्क मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित की है, जिनमें सघन चेकिंग के उपरांत ही वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखते हुए अपने क्षेत्र में निरंतर गस्त करने के निर्देश दिए गए है। किसी भी संदिग्ध वस्तु और ब्यक्ति के पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही को कहा गया है। खुफिया तंत्र को सतर्क किया गया है। जिला मुख्यालय के होटलोंए ढाबोंए बस स्टैंडए रेलवे स्टेशन एवम अन्य सभी प्रमुख स्थलों की लगातार चेकिंग कराई जा रही है। ताकि गड़बड़ी फैलाने की मंशा पालने वाले अपराधी एवम असमाजिक तत्वों को दबोचा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महोबा जिले में राज्य की कोई 60 किलोमीटर लंबी सीमा मध्य प्रदेश से जुड़ी है। जिसमे सागर.कानपुर एवम झांसी.मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित है। इसके अलावा करीब बारह अन्य सम्पर्क मार्ग है। जिनसे वाहनों की आवाजाही होती है। एशिया की बड़ी कबरई पत्थर मंडी होने के कारण ग्रिट लोडिंग के लिए यहां विभिन्न प्रांतों के सैकड़ो की संख्या में वाहनों का आगमन होता है। यही कारण है कि इन सभी मार्गो मे एंट्री प्वाइंट पर पुलिस चेक पोष्ट बनाई गई है जहां कड़ी जांच.पड़ताल के बाद ही वाहनो का आवागमन कराया जा रहा है। पुलिस की अलग.अलग टीमें यहां चौबीसों घण्टे की ड्यूटी लगाई गई है। यह ब्यवस्था 22 जनवरी तक चलेगी।
महोबा की अंतरराज्यीय सीमा की गयी सील
