1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया
1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया
1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया
1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये
1905 – फ्रांस में मौरिस राउविएर की सरकार बनी
1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया
1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया
1944 – सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया
1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका
1959 – नई दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी
1967- ‘अपोलो-1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई
1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी
1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया
1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया
1996 – फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया
2009 – भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन
2010 – तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव का निधन
2013 – अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये
2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए
2014 – अमेरिकी डाक सेवा ने डाक में दर बढ़ाने की पहल की है और प्रथम श्रेणी डाक की कीमत 46 सेंट से बढ़ाकर 49 सेंट कर दी गई है
2018 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत
2020 – चीन ने देश में कोरोना वायरस से 80 से अधिक मौतों के साथ 2,700 से अधिक मामलों की पुष्टि की
इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं
