1786 – लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने
1790 – न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया
1793 – फ़्रांस ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की
1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई
1835- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया
1855 – ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ
1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई
1884 – डाक बीमा योजना लागू हुई। ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन
1922 – महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी
1924 – यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की। ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की
1949 – ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया
1956 – दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की
1958 – मिस्र और सीरिया को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा
1964 – भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई
1972 – ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ
1976 – ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ
1977 -‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ। भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना
1979 – 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन
1985 – मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया
1991 – अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत
1992 – भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 – केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया
1998 – पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता
1999 – अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह ‘जंग’ के प्रकाशन हेतु आदेश जारी
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की
2003 – अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल
2005 – नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की
2007 – इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया
2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये
इतिहास में 01 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
