1597 – महाराणा प्रताप का जन्म
1780 – भारत का पहला अंग्रेजी अखबार ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ प्रकाशित हुआ
1916- ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया
1939 – रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना हुई
1949 – ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी
1966 – अमेरिका के उत्तर- पूर्वी भाग में बर्फीले तूफान से 165 लोगों की मौत
1970 – प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म
1976 – सोवियत संघ और अंगोला राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुए
1978 – वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला स्वीडन पहला देश बना
1979 – भारत की पहली जंबो ट्रेन ‘दो इंजन वाली’ तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया
1988 – यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 747 एसपी ने 36 घंटे 54 मिनट 15 सेकेंड में विश्व का चक्कर लगाया
1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया
1992 – भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना
1993 – क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण किया
1994 – केंद्र सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया
1996 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की थी कि फ्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा
2002- अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया
2003 – हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गयी
2005 – सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता
2006 – भारत के तेंज गेंदबाज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की विजेता बनीं
2010- भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया
इतिहास में 29 जनवरी की प्रमुख घटनाएं
