1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए।
1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1819 – गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 –पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1922 – रॉयल अलस्टा पुलिस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया.
1948 – इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद तथा उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1970 – पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1992 – भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ।
1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 – एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ।
2005 – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार फतह किया।
2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
2010 – नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ।
2020 – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से वाजिद ख़ान का निधन हुआ।
इतिहास में 01 जून की प्रमुख घटनाएँ
