गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं

1246- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।

1786- चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूटने से एक लाख लोग मारे गए।

1829- ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।

1848- न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1931- नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1934- सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।

1940- इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1946- राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1966– वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।

1967- इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इजरायल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

1971- अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को समाप्त किया।

1972- मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1986- भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।

1987- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन।

1999- केरल के कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।

2001- बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।

2002- पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का स्थानीय नाम ‘शाहगौरी’ रखा।

2003- नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2008- 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।

2017- 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तानके अस्ताना में खोला गया।

2019- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

2019- कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन।

2020- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *