गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इतिहास में 31 मार्च की प्रमुख घटनाएँ

1774-भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1865-पहली भारतीय महिला चिकित्सक आनंदीबाई गोपालराव जोशी का जन्म।
1867-बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1921-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1938-दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।
1945-लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म।
1959-बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964-बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1972-हिंदी फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
1983-कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 500 लोगों की मौत।
1986-मेक्सिको में एक विमान दुर्घटना में विमान में सवार सभी 167 यात्रियों की मृत्यु।
1997-भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर और चेक वैज्ञानिक डॉ. विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में अपने काम के लिए यूनेस्को द्वारा कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000-हिंदी लेखक और कोशकार डा़ हरदेव बहारी का निधन।
2001-भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए।
2004-अकाली दल के नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह टोहरा का निधन।
2007-विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008-कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
2010-भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया।
2011-भारतीय जनगणना आयोग द्वारा जारी किए गए 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले दस वर्षों में 17.64 प्रतिशत बढ़कर 2011 में 121 करोड़ हो गई। साक्षरता दर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 74.04 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *