गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर ममता ने जताया शोक

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक प्रकट किया। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखते हुए कहा, “मैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटिश शाही परिवार और ब्रिटेन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली ब्रिटिश महारानी के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *