गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ममता की चुनावी रैली बुधवार को

कोलकाता : ममता बनर्जी बुधवार को मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी की मेघालय इकाई ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक बनर्जी इस दिन दोपहर मेंदीपाथर के दिल्मा आपल खेल मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उनके साथ होंगे। वहीं सांसद डेरेक ओ’ब्रायन , पार्टी के मेघालय प्रदेश प्रभारी मानस आर भूना, मेघालय प्रदेश तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष चार्ल्स पाइनबग्रोप और विपक्ष के नेता मुकुल संगमा भी रैली में शामिल होंगे। मेघालय की 60 सीटों वाले विधानसभा के लिए आगामी मार्च में चुनाव कराये जा सकते हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *