गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व पत्नी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के दुगानी के हाट बाजार में सरेआम पूर्व पत्नी की हत्या और उसके पति को घायल करने के मामले में आज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने अंबा अवतार निवासी दगड़िया ब्राह्मणे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को ग्राम दुगानी में आरोपी दगड़िया ने अपनी पूर्व पत्नी करमा बाई और उसके पति सती लाल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में करमा बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि सती लाल को उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 22 में करमा बाई द्वारा दगड़िया को छोड़कर सती लाल से शादी कर लेने के चलते वह नाराज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *