गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में कंदरोड़ी के अंतर्गत पड़ते रेलवे ट्रैक पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां ट्रैन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात नौ बजे पेश आया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत इतनी दर्दनाक हुई कि मृत व्यक्ति का शरीर का कुछ हिस्सा ट्रेन की चपेट मे आने से कट गया लेकिन शक्ल पहचानने लायक थी। ट्रेन चालक ने दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने पुलिस चौकी कंदरोड़ी के हेड कांस्टेबल पवन कुमार को सूचित किया।
सूचना मिलते ही कांस्टेबल विनोद कुमार सहित मौके पर पहुंच मृतक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं निकला, जिससे मृतक का कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक ने लाल रंग की कमीज व नीले रंग का पजामा पहना हुआ है। जिसकी आयु लगभग 45 से 50 वर्ष है।
वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत करवाई करते हुए मृत शरीर को पोस्टमोर्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद शिनाख्त के लिए 36 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *