गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कौशांबी में दीवार गिरने से शख्स की मौत

कौशांबी : कौशांबी में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना का पूरा गांव में कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मुताबिक बड़ी मुश्किल से पीएम आवास स्वीकृत करा कर उससे मिले धन से पक्के घर का निर्माण कार्य करा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पश्चिम शरीरा के अमीना का पुरवा निवासी मनोज कुमार सिंह (50) पुत्र उदय भान अपने परिवार समेत रहता है। परिवार के पास रहने के लिए पक्की छत नहीं थी। मनोज परिजनों संग कच्चे घर में किसी तरह गुजर बसर करते हैं। काफी भाग दौड़ के बाद साल 2021-22 में उसका प्रधानमंत्री आवास पास हुआ। स्वीकृत आवास की रकम मिलने पर परिवार पक्का घर बनवाने की तैयार में नीव खोद कर पक्की दीवार की नीव भरवा रहा था। बुधवार की दोपहर कच्ची दीवार के बगल से खोदी गई नीव में पक्की ईंट की दीवार तैयार हो रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची भरभरा कर गिर गई। जिसमे दबकर मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
ग्रामीणों ने मदद का हाथ बढ़ाकर मनोज को मलबे से बाहर निकाला। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मनोज कुमार सिंह के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पश्चिम शरीरा रमेश पटेल के मुताबिक परिवार से म्मिली हादसे की सूचना पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *