गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र मंत्रालय की छठी मंजिल से कूदा शख्स

मंगेतर से रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज था
मुंबई :
दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय (सचिवालय) की छठी मंजिल से एक शख्स ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बिल्डिंग में बंधे सेफ्टी नेट पर आकर गिरा। शख्स की पहचान अहमदनगर के बापू मोकाशी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी मंगेतर से रेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज है मोकाशी
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप विक्षिप्त लग रहा है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोकाशी की मंगेतर के साथ रेप हुआ है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसने इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 4 पत्र लिखे थे। इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने बताया शख्स की जान बच गई है, लेकिन उसे कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक सेफ्टी नेट पर खड़ा है। वहीं, बालकनी में खड़े लोग उसे ऊपर खींचने के लिए हाथ दे रहे हैं, लेकिन वह मना कर रहा है। हालांकि बाद में वहां मौजूद लोगों ने ही उसे नेट से नीचे उतारा। पहले भी कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके चलते मंत्रालय की बिल्डिंग के बाहर सेफ्टी नेट बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *