गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी, किरीट सोमैया को धमकी देने वाला गिरफ्तार

कोल्हापुर : महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया को सोशल मीडिया के जरिये धमकी देने के आरोप में शनिवार को रत्नागिरि जिले के चंदरई गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रत्नागिरि पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान चंदराय निवासी गुलाब काजी के रूप में हुई है, जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सर्वश्री मोदी और सोमैया को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमैया ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में काजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *