बारालाचा में एक फीट बर्फबारी
शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-केलांग के बीच बस सेवाएं ठप हो गई हैं जबकि बारालाचा में एक फीट ताजा बर्फबारी होने से दारचा में लेह जाने वाले ट्रक फंस गए हैं। वहीं लेह से मनाली की तरफ आने वाले कई वाहनों को उपशी में रोका गया है। सीमा सड़क संगठन ने बारालाचा से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं ग्रांफू-काजा मार्ग भी बंद हो गया है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी से पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे हैं। वहीं बारिश होने से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी से हाईवे-305 भी बसों के लिए अवरुद्ध हो गया है।
वहीं, किन्नौर जिले के नाथपा के पास नेशनल हाईवे-पांच एक बार फिर से बंद हो गया है। देर रात हुई बारिश के बीच चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया था। एनएच प्राधिकरण ने सुबह 7ः30 बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया था। सुबह 10 बजे फिर से चट्टानें गिरने से एनएच पांच बंद हो गया है। जिससे किन्नौर का संपर्क कट गया है। एनएच पांच बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी हुई है। एनएच प्राधिकरण के मजदूर और मशीनरी मार्ग को बहाल करने मे जुटे हैं।
डलहौजी में 44, बंगाणा में 33, गुलेर में 32 नगरोटा में 29, अर्की 28, चुआरी और ण्मरूय में 26, नादौन में 22, जुब्बर हट्टी और आरएल 1700 तथा गग्गल में 21 धर्मशाला 20, उना में 17, गोहर 16, देहरा काहु और मनाली में 15 भरमौर, सलानी, सोलन और बल्द्वाडा में 13, सुन्नी भज्जी, नैनादेी ओर धर्मपुर में 12 जबकि सुंदरनगर सुजानपुर और शिमला में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई।
इसी प्रकार शिमला न्यूनतम तापमानं 6.5, सुंदरगनर में 8.9, भुंतर 6.9, कल्पा 0.8, धर्मशाला 9.2, उना 9.2, नाहन 12.1, केलांग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोलन में 8.2, मंडी में 4.0, कांगडा में 9.2 और मंडी में 9.1 डिग्री रहा। इसी प्रकार डल्हौजी में 2.6, कुफरी 3.4, कुमकुसेरी में 0.8 जबकि नारकांडा में 2.2 डिग्री रहा।
