गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनाली-लेह सड़क दोतरफा यातायात के लिए बहाल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी और मजदूरों की सहायता से शुक्रवार सुबह मनाली-लेह सड़क मार्ग एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दी जबकि अपराह्न लगभग एक बजे सड़क को दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो पाई। मनाली के पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि इस दौरान वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा गया। हालांकि, दोपहर तक इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दी गई।
प्रदेश में 23 और 24 अगस्त की राहत के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आगामी 25 अगस्त के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के तीन जिलों के लिए 25 अगस्त को ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
प्रदेश में रविवार से बारिश के आसार हैं। आगामी 29 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, भारी बारिश होने के कारण मनाली-लेह सड़क पर वीरवार रात करीब दो बजे भारी मलबा स्नो गैलरी में भर गया। साथ ही धुंधी में भी भूस्खलन हो गया। इस वजह से मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। प्रदेश में अभी तक 40 सड़कें और 14 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
वहीं 26 अगस्त के लिए पांच जिलों और 27 अगस्त के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 21 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, तो वहीं अगस्त माह में आठ प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस दौरान 25 अगस्त को शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 26 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं 27 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिला के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में ऊना में सबसे अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शिमला में 24 डिग्री, सुंदरनगर में 32.2, भुंतर में 34.4, कल्पा में 23.8, धर्मशाला में 27.8, सोलन में 29.2, मनाली में 26.5, कांगड़ा में 33, मंडी में 31.2, बिलासपुर में 33.1, हमीरपुर में 32.7, चंबा में 32.7, डलहौजी में 22.2, कुफरी में 21.9 और रिकांगपिओ में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *