गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंगदान नीति की समीक्षा की मांडविया ने

नई दिल्ली : मनसुख मांडविया ने अंगदान प्रक्रिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनाने काे कहा है। मांडविया ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय अंगदान नीति की समीक्षा करते हुए कहा कि अंगदान और अंग प्रत्यारोपण क्षेत्र में सुधार के लिए दूरदर्शी संरचनात्मक परिवर्तन किये जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि देश में अंगदान की मांग बढ़ रही है। देश में अंगदान को एक नयी गति मिली है। देश में कुल अंग प्रत्यारोपण की संख्या वर्ष 2013 में 5000 से बढ़कर वर्ष 2022 में 15000 से अधिक हो गई है। अब अंग और ऊतकों के नेटवर्क के माध्यम से बेहतर समन्वय के कारण प्रति मृतक दाता अधिक अंगों का उपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर प्रत्यारोपण संगठन जैसे वर्ष 2016 में, 930 मृतक दाताओं से 2265 अंगों का उपयोग किया गया था जबकि वर्ष 2022 में 904 मृत दाताओं से 2765 का उपयोग किया जा सका। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीन पवार भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *