गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मंगलुरु विस्फोट मामले की जांच एनआईए को सौंपी

बेंगलुरू : कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को मेंगलुरू बम विस्फोट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी।
अतिरिक्त गृह सचिव (कानून व्यवस्था) जीएस प्रसन्ना कुमार ने केंद्रीय अतिरिक्त गृह मुख्य सचिव को संबोधित एक पत्र में कहा है , “ चूंकि यह एनआईए अधिनियम-2008 की धारा 6 के तहत एक अनुसूचित अपराध है, इसलिए मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।” इससे पहले राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा था कि यह मामला अगले दो दिनों में एनआईए को जांच के लिए सौंपा जायेगा।
श्री ज्ञानेंद्र ने राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद के साथ कल मंगलुरु में उस जगह का दौरा किया था जहां एक ऑटोरिक्शा में विस्फोट हुआ था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में मोहम्मद शारिक तब गिरफ्तार किया गया जब पुलिस को पता चला कि वह वही व्यक्ति है जो तुंगा नदी में मंगलुरू भित्तिचित्र और शिवमोग्गा परीक्षण विस्फोट सहित कई आतंकवादी मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बड़ी आपदा टल गयी थी। विस्फोट पूरी तरह से नहीं हुआ था। अगर विस्फोट बड़ा होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। केंद्रीय दल कुछ दिनों में जांच का जिम्मा संभाल लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *