गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान की मानगढ़ पहाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा

नई दिल्ली: राजस्थान की मानगढ़ पहाड़ियों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की कवायद शुरू हो गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने बुधवार को केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में दी। मंत्रालय ने बताया कि रिपोर्ट में मानगढ़ पहाड़ी के बारे में प्रासंगिक विवरण और स्मारक प्राधिकरण द्वारा सिफारिशों को शामिल किया गया है। संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मानगढ़ पहाड़ी के गुमनाम नायकों को इतिहास में वह महत्व नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने यह भी कहा कि 1500 भील आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को 17 नवंबर को ब्रिटिश सेना ने बेरहमी से मार डाला था। उन्होंने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हम प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएंगे।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि हमारी युवा पीढ़ी मानगढ़ बुलक बलिदान से अनजान है। उन्होंने कहा, “मानगढ़ पहाड़ी के महत्व को उजागर करना और उसके बारे में जानकारी प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *