अलवर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मणिपुर हिंसा के विरोध में आज यहां पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क से शुरू हुआ जो मिनी सचिवालय पहुंचा और वहां केंद्र सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च में केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली और शकुंतला रावत जिला अध्यक्ष योगेश प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर बात करते हुए मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत निंदनीय है और जिस तरीके से बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और घटनाएं कारित हो रही हैं वह शर्मनाक है और भाजपा शासन की बात करती है और उसी के राज में ऐसी घटना हुई है ऐसे में राज्य मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहन बेटियों की इज्जत नहीं बचा सकते उन्हें सत्ता में रहने का हक नहीं है।
मणिपुर हिंसा : कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
