गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर हिंसा : एक की मौत, 50 घायल

इंफाल : मणिपुर के काकचिंग जिले के पाल्लेल में फिर से भड़की हिंसा में शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के हथियारबंद बदमाशों ने दूसरे समुदाय पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 50 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गयी। उसकी पहचान जितेन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने भारी गोलीबारी की जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश घायलों को काकचिंग के जीवन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले से आक्रोशित होकर आस-पास के इलाकों के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने हमले का विरोध किया तथा उस क्षेत्र की ओर मार्च करने की कोशिश की जहां गोलीबारी शुरू हुई थी। असम राइफल्स ने हालांकि समय रहते लोगों को रोक दिया। हमले का विरोध करने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं।
अपुनबा लूप (टकडाल) जिले के थौबल और काकचिंग में मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने टकडाल से कर्फ्यू हटाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *