आजमगढ़: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में यूपी सरकार द्वारा मनीष चौहान को नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब विजय विश्वास पंत की जगह पदभार संभालेंगे जिनका तबादला यहां से प्रयागराज कर दिया गया है। मनीष चौहान के पास यूपी सरकार में अभी निदेशक उद्योग का पदभार है। उनके पास यूपी शासन में काफी अनुभव है वह पहले 2009 से 2011 तक आजमगढ़ के डीएम भी रह चुके है इसके अलावा उनके पास मुख्यमंत्री के सचिव पद का भी अनुभव है।
मनीष चौहान का मूल निवास राजस्थान का भरतपुर है जहां से उनकी शुरुआती शिक्षा भी पूरी हुई। बाद मे उनका दाखिला आईआईटी कानपुर में हुआ और उन्होंने आईटी कंप्यूटर साइंस के अन्दर बीटेक किया। आईआईटी के बाद उन्होंने आईआईएम कोलकाता से एमबीए भी पूरा किया। भारतीय सिविल सेवा में उनका चयन वर्ष 1998 में हुआ। उत्तरप्रदेश के अलावा मनीष चौहान राजस्थान में भी कई सरकारी पदों पर कार्यरत रह चुके है।
