नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया 20 जुलाई को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए बने हॉस्टलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे तथा डीटीयू कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यातिथि मनीष सिसोदिया द्वारा 20 जुलाई को सुबह 9:00 बजे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल और 9:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई हॉस्टल का उद्घाटन किया जाएगा। उसके पश्चात डीटीयू के बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम में एक विशेष समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह के दौरान डीटीयू में इन नए हॉस्टलों के निर्माण की यात्रा पर एक शॉर्ट वीडियो भी प्रदर्शित की जाएगी।


