गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मान ने ‘आप’ उम्मीदवार भुल्लर के लिए किया प्रचार

चंडीगढ़/तरनतारन : भगवंत मान ने शुक्रवार को तरनतारन के पट्टी में खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के लिए प्रचार किया। मान ने अपने भाषण में नरेंद्र मोदी से लेकर बादल, कैप्टन और जाखड़ समेत तमाम विपक्षी नेताओं को जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में पंजाब के लोगों की अपनी सरकार है। पहले सिर्फ ‘राजे और रजवाड़े’ थे। मान कैप्टन को राजा और बादलों को राजवाड़े कहकर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब को लूटा। धन-संपत्ति इकट्ठा की और अब वे आम लोगों को ‘मलंग’ और ‘मटेरियल’ कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब और उसके लोगों को लूटते हुए अपनी राजशाही बनाई। यही कारण है कि पंजाब के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।
श्री मान ने कहा कि 2024 में पंजाब हीरो बनेगा, मिसाल बनेगा क्योंकि आप के सभी 13 उम्मीदवार जीतेंगे और संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने हमारा बचपन बर्बाद कर दिया। उन्होंने हमारी जवानी बर्बाद कर दी और उन्होंने बुजुर्गों का जीवन भी बर्बाद किया। अब वे हमारे बच्चों और हमारी अगली पीढ़ियों का भविष्य भी बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें उनके खिलाफ वोट करना है। उन्होंने मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का उनका फैसला ‘विनाश काले बुद्धि विपरीत’ साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह आप और अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके वे आप को रोक लेंगे लेकिन वे गलत हैं।
श्री मान ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें अपने वोट के अधिकार का प्रयोग बहुत ही सावधानी और ईमानदारी से करना है। हम अपने संविधान और अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। क्योंकि अगर इस बार नफरत फैलाने वाले जीत गए तो वे हमारे लोकतंत्र को खत्म कर देंगे, फिर चुनाव नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *