गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मान ने किया पर्यटन समिट का उद्घाटन

चंडीगढ़ : भगवंत मान ने सोमवार को राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पहले पर्यटन समिट और करवा मार्ट 2023 का उद्घाटन किया । मान आज यहाँ इस अवसर पर कहा कि पंजाब में पहले टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट का आयोजन का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है । उन्होंने कहा इस से पंजाब की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार मंत्री गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और टूर ऑपरेटर के सामने आने वाली दिक्कतों का शीघ्र समाधान करेगी।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य में प्रतिदिन आने वाले लाखों पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और राजस्व में वृद्धि होगी । देश विदेश के लोग राज्य की संस्कृति, परंपरा और यहाँ के लोगों वीरता के बारे में जान सकेंगे । उन्होंने 2023-24 के लिए पहलों, सीमा पर्यटन, एंग्लो-सिख वॉर म्यूजियम को अपग्रेड करना, शहीद भगत सिंह स्ट्रीट का सुधार और वैलनेस टूरिज्म और सांस्कृतिक नीतियों की शुरुआत के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर आयोजित समारोह को मशहूर व्यंग्यकार कपिल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *